Uttarpradesh Mein Kratikari Aandolan Ka Etihas
Uttarpradesh Mein Kratikari Aandolan Ka Etihas
Dr. N. C. Mehrotra
SKU:
क्रान्तिकारी आन्दोलन के इतिहास में उत्तर प्रदेश (तत्कालीन संयुक्त प्रान्त) की विशिष्ट भूमिका रही है। यद्यपि प्रारम्भ में इस आन्दोलन का केन्द्रबिन्दु बनारस रहा, परन्तु शीघ्र ही वह सम्पूर्ण प्रान्त में फैल गया। बनारस षड्यन्त्र, मैनपुरी षड्यन्त्र, काकोरी ट्रेन डकैती, मेरठ षड्यन्त्र केस इसके कुछ ज्वलन्त उद्हारण हैं। यद्यपि भारतीय जनता ने क्रान्तिकारियों के कार्यों एवं बलिदान से अधि -काधिक प्रेरणा ली और उनका वीरोचित सम्मान किया। यद्यपि पुस्तक का क्षेत्र उत्तर प्रदेश में क्रान्तिकारी आन्दोलन तक ही सीमित है परन्तु लेखक ने प्रान्त के क्रान्तिकारी आन्दोलन की पृष्ठभूमि में देश की उन क्रान्तिकारी गतिविधि - यों पर भी प्रकाश डाला है जो परोक्ष तथा अपरोक्ष रूप से प्रान्त से सम्बन्धित रही हैं अथवा जिनसे प्रान्त का क्रान्तिकारी आन्दोलन प्रभावित हुआ है। राजकीय अभिलेखागार, लखनऊ, में लेखक ने बनारस षड्यन्त्र केस, मैनपुरी षड्यन्त्र केस, काकोरी षड्यन्त्र केस, मेरठ षड्यन्त्र केस से सम्बंधित समस्त प्रपत्रों, गुप्त रिपोर्टों तथा क्रान्तिकारी आन्दोलन से सम्बंधित अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेजों का मूल रूप में अध्ययन किया। इसके उपरांत ही पुस्तक की रचना की। आशा है इस ग्रन्थ से पाठकों को उत्तर प्रदेश के क्रान्तिकारियों के कार्यों की विस्तृत, क्रमबद्ध, तथ्यपरक, प्रामाणिक व प्रेरणादाय जानकारियाँ प्राप्त होंगी।
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
- HIN- Hindi
ISBN
ISBN
9788119086047
Binding
Binding
Hard Cover
Age Group
Age Group
- Adults
