Vigyan Aur Sabhyata
Vigyan Aur Sabhyata
Ramchandra Tiwari
SKU:
विज्ञान का अर्थ है विशेष ज्ञान। ज्ञान अर्थात् जानकारी। मनुष्य ने अपनी परिस्थितियों को जाना, समझा, बूझा और उनका उपयोग अपने जीवन को सुविधापूर्ण बनाने के लिए किया। जीवन को सुविधापूर्ण बनाने के लिए उसने जो कलाएँ और कलें बनाई हैं, वे ही उसकी सभ्यता का दृश्य रूप है। मनुष्य की सभ्यता विज्ञान में से अंकुरित हुई है, ज्यों-ज्यों विज्ञान उन्नत हुआ है वह बढी और विकसी है। विज्ञान की कहानी मनुष्य की सभ्यता की कहानी है। अपनी सभ्यता की आत्मा को समझने के लिए विज्ञान के विकास से परिचित होना आवश्यक है। जिस प्रकार मनुष्य की सभ्यता के अनेक पहलू हैं उसी प्रकार विज्ञान के भी अनेक क्षेत्र हैं। इस पुस्तक में विज्ञान के विभिन्न क्षेत्रों पर संक्षेप में प्रकाश डाला गया है और उन सभी प्रमुख आविष्कारों के विकास की चर्चा की गई है, जिन्होंने मनुष्य की दुनिया में नए-नए द्वार खोले हैं और उसे एक ऐसे स्थान पर लाकर खड़ा कर दिया है जहाँ से सम्पूर्ण विनाश और अभूतपूर्व सुख-सुविधा, दोनों केवल एक डग की दूरी पर हैं।
Couldn't load pickup availability
Share
Product Details
Language
Language
ISBN
ISBN
9789391859237
Binding
Binding
Hard Cover
Age Group
Age Group
- Adults
